फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी कम होने से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को इस वर्ष यात्रा पथ पर हिमखंडों को हटाने में दिक्कत भी नहीं उठानी पड़ेगी। हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की मौजूदगी में हुई समिति की बैठक में 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया गया। गोविंदघाट गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल से सिख रेजिमेंट के जवान घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक करीब छह किलोमीटर पैदल मार्ग पर जमीं बर्फ को हटाने का कार्य शुरू करेंगे। मौजूदा समय में हेमकुंड साहिब में करीब पांच फीट तक बर्फ जमीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें