फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स परिसर में बैंक एटीएम की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर में एचडीएफसी बैंक के एटीएम का विधिवत उद्घाटन किया गया। सोमवार को एम्स में एचडीएफसी बैंक के एटीएम का एम्स निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोगियों की सुविधा के लिए संस्थान प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें एटीएम की सुविधा भी शामिल है। एटीएम का परिसर में स्थापित होने से रोगियों व उनके तीमारदारों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी। उन्हें धन की जरूरत पड़ने पर परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक पारितोष धस्माना ने बताया कि एचडीएफसी बैंक एटीएम सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। विभिन्न स्थानों की जरूरत के अनुसार उन्हें एटीएम की सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स परिसर में लगे एटीएम में हमेशा कैश उपलब्ध रहेगा। जिससे रोगियों के तीमारदारों को हर वक्त कैश उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें