फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह नेगी के होली के गीत का हुआ फिल्मांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपीनाथ मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार से लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के होली के गीत पिचकारी, कैन मारी पिचकारी, तन, मन रुझेगे हो... का फिल्मांकन किया गया। गीत की शूटिंग देखने के लिए गोपीनाथ मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने चिर परिचित अंदाज में गीत की शूटिंग की। गीत की शूटिंग में अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर के कलाकार भी शामिल हैं। गायककार नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चमोली जिले में कई ऐसे स्थल हैं, जो फिल्म और गीतों की शूटिंग के लिए बेहतर हैं। इस मौके पर हरीश भट्ट, गंभीर सिंह बिष्ट, कैलाश भट्ट, गोविंद सिंह नेगी, चंद्रशेखर, शैलेंद्र सिंह, विजय वशिष्ठ, कविलाश नैगी, हरीश भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें