फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी करेंगे विधानसभा सत्र का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी 11 सूत्री मांगों के लिए 20 मार्च को भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले विधान सभा सत्र का घेराव कर विरोध दर्ज करेंगे। आंदोलनकारी महिला प्रकोष्ठ समिति की केंद्रीय अध्यक्षा सावित्री नेगी ने बताया कि इससे पूर्व समिति के केंद्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह असवाल के नेेतृत्व में गुप्तकाशी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें विधान सभा घेराव का कार्यक्रम तय होगा। सावित्री नेगी ने बताया कि 15 व 16 फरवरी को रुद्रप्रयाग में आयोजित होने वाले सत्याग्रह व यहां से गैरसैंण तक आयोजित होने वाली वाहन रैली कार्यक्रम को मौसम में आए बदलाव से स्थगित किया गया है। आंदोलनकारी समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने 19 मार्च तक 11 सूत्री मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो 20 मार्च को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें