फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत की चेत्वाल्या की प्रस्तुति पर बटोरी छात्र-छात्राओं ने तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट (चमोली)। सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर घाट के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। थराली विधायक मगन लाल शाह ने समारोह का शुभारंभ किया। विधायक ने विद्यालय में वंदना कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से बजट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फ्यूंलड़िया त्वे देखिक... चैत की चेत्वाल्या... जय हो मां नंदा... जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटोरीं। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशामुक्ति पर नाटिका का मंचन भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह तोपाल, ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, सुखवीर रौतेला, भरत सिंह रावत, सुरेंद्र नेगी, दिगंबर भंडारी, त्रिलोचन पुरोहित, संध्या देवराड़ी, मुन्नी देवी, राकेश गौड़, नंदन सिंह और कंचन आदि मौजूद थे। संचालन कुलभूषण तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें