फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल और सर्द हवाओं के बीच गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में रविवार दोपहर को मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गए। तेज सर्द हवाएं चलने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं से कंपकंपी बढ़ने के कारण पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यटक होटल के अपने कमरों में ही रहे। सर्दी बढ़ने के कारण अन्य दिनों की तुलना में शाम के समय माल रोड पर भी लोगों की आवाजाही कम नजर आई। वहीं, मौसम विभाग की मसूरी, धनोल्टी समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी के बीच स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे पर खिले नजर आए। उनका कहना है कि इस वर्ष में मसूरी में न के बराबर बर्फबारी होने से बहुत कम व्यवसाय हुआ है, लेकिन रविवार का मौसम देखते हुए आज रात तक बर्फ गिरने की संभावना बलवती हो गई है। अगर बर्फबारी होती है तो निश्चित तौर पर पर्यटक उमड़ेंगे और कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें