फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में दो सालों से खराब पड़ी पोमा लिफ्ट का संचालन शुरु, पर्यटकों और स्कीयरों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। औली में वर्ष 2016 से खराब पड़ी पोमा लिफ्ट रविवार से सुचारु हो गई है। अब पर्यटकों के साथ ही स्कीयरों को स्की स्लोप के स्टार्टिंग प्वाइंट तक जाने के लिए करीब एक किलोमीटर की पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। वर्ष 2016 के जनवरी में औली में वज्रपात से पोमा लिफ्ट खराब हो गई थी। इसके बाद यहां पर्यटकों और स्कीयरों को स्की स्टार्टिंग प्वाइंट तक पैदल दूरी नापनी पड़ रही थी। जीएमवीएन ने उस समय भी लिफ्ट का सुधारीकरण करवाया, लेकिन लिफ्ट ठीक नहीं हो पाई। इस वर्ष दोबारा लिफ्ट का सुधारीकरण कार्य करवाया गया। रविवार को लिफ्ट का संचालन शुरू हो गया है। रोपवे के प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना है कि स्की स्लोप के स्टार्टिंग प्वाइंट तक जाने वाली पोमा लिफ्ट का सुधारीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसकी टेस्टिंग पूर्ण कर लिफ्ट का सुचारु संचालन शुरू कर दिया गया है। औली में खराब पड़ी चेयर लिफ्ट के सुधारीकरण का कार्य भी चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर इसे भी सुचारु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें