फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी और राख से बने चित्रों में उकेरी पहाड़ की लोक संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। अक्षत नाट्य संस्था की ओर से रविवार को नगर में ‘माटी के रंग’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र आयुष और पीयूष ने मिट्टी और कोयले की राख से बने रंगों की मदद से पहाड़ की संस्कृति और जल संरक्षण को कैनवास पर उकेरा। अक्षत नाट्य संस्था कार्यालय परिसर में चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में कला प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अक्षत नाट्य संस्था क्षेत्र के कलाकारों को मंच देकर छिपी प्रतिभाओं को मौका दे रहा है। दिनभर प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर प्रसिद्ध चित्रकार सुरेश वर्मा, अंकुर वर्मा, ऊषा रावत, ऊषा फरस्वाण, सिंधू खंतवाल, हरीश भारती, उदय सिंह रावत, लोकेश रावत, भरत सिंह गड़िया, शशि देवली और जगमोहन चोपड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें