फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षितों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। योग प्रशिक्षित संगठन से जुड़े जिले के योग प्रशिक्षितों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। गोपेश्वर के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में एलान किया गया कि 21 फरवरी को नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षित सचिवालय कूच करेंगे। 20 फरवरी को चमोली से भी बढ़ी संख्या में प्रशिक्षित देहरादून के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष संदीप शाह, बबीता नेगी, शांति प्रसाद नौटियाल, रोहित बिष्ट, प्रदीप, प्रियांशु बिष्ट, ज्योति बर्तवाल, संगीता नेगी, प्राची, अंजू, सुधा पंवार, अनीता नेगी, मंजू और गीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें