पीपलकोटी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जीआईसी गमशाली छिनका में एनसीसी के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक राजेश जोशी, शक्ति रमोला और गौरी शंकर आर्य ने छात्रों को रॉक क्लाइमिंग, रीवर क्रासिंग और आपदा पूर्व तैैयारियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्रों को आग लगने पर किस तरह की रणनीति अपनाई जानी चाहिए और बाढ़ आने पर सुरक्षा और तैयारियों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य केएस बर्तवाल ने कहा कि समय-समय पर विद्यालयों में ऐसे प्रशिक्षण दिए जाने चाहिए। इस मौके पर डीएस बिष्ट और डा. आरएस बिष्ट आदि मौजूद थे।