फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखामंडल समेत छह जगह खुलेंगी पुलिस चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखामंडल समेत छह जगह खुलेंगी पुलिस चौकियां
विज्ञापन

- लंबे से ग्रामीण गांव में पुलिस चौकी खोलने की कर रहे हैं मांग
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी। हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने जौनसार बावर के लाखामंडल, क्वांसी, नागथात, सावड़ा, कनासर और क्वानू में पुलिस चौकी खोलने की संस्तुति शासन से की है। जिस पर स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया है। कहा इससे कानून व्यवस्था पुख्ता होगी और अपराध पर लगाम लगेगा। लंबे समय से लोग इन गांव में पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे हैं। समाज सेवी बचना शर्मा, शूरवीर डोभाल, रामलाल सेमवाल, रमेश डोभाल, बुलबुल सिंह का कहना है कि क्षेत्र में राजस्व पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के सिविल पुलिस के हाथ में जाने के बाद से क्षेत्र में नशा खोरी पर लगाम लगेगी। चोरी की घटनाओं में भी कमी आएगी। एसपी देहता सरिता डोभाल ने कहा कि संस्तुति को हरी झंडी मिलते ही उक्त स्थानों पर पुलिस चौकी खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें