फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती में शामिल हुए मुस्लिम विद्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/मुनिकीरेती । शुक्रवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती में दिल्ली से आए मुफ्ती वजाहत कासिम, मुफ्ती रईस कासिम, अब्दुल बासिद नादवी व अन्य इस्लामिक विद्वानों ने शिरकत की। इस दौरान मुस्लिम विद्वानों ने गंगातट पर उत्तराखंड की सभी मस्जिदों में पांच सौ पौधे रोपने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के सानिध्य में पर्यावरण व जल संरक्षण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें स्वामी ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरुरत है। कहा कि पेड़, नदियां और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर सभी का समान अधिकार है। वर्तमान में इनके संरक्षण के लिए हम सबको जागरुक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मोक्षदायिनी गंगा कभी किसी से भेदभाव नहीं करती। वह सभी प्राणियों के साथ समान व्यवहार करती है। इस दौरान मुस्लिम विद्वान मुफ्ती वजाहत कासिम समेत तमाम मेहमानों ने अपने उलेमा व मौलानाओं के साथ मिलकर उत्तराखंड की विभिन्न मस्जिदों में पांच सौ फलदार पौधे रोपे का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें