फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकत्री संगठन की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आशा कार्यकत्रियों की जिला स्तरीय बैठक में मांगों को लेकर 12 फरवरी को देहरादून में आयोजित आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकत्रियों ने कहा कि शासनादेश जारी होने के बावजूद उनको दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों को 5 लाख रुपये का बीमा करने और वर्ष 2017 से आशा कार्यकत्रियों की ओर से दी गई सेवाओं में की धनराशि का भुगतान नहीं करने से रोष है। उन्होंने सभी आशा कार्यकत्रियों से 12 फरवरी को देहरादून में आयोजित आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। आशा कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर मीना मलेठा, उर्मिला रावत, राजेश्वरी नेगी, मनोरमा डिमरी, माहेश्वरी और दिल देवी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें