व्यापारियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
-- गोलीबारी को बताया कायराना हरकत, मुंहतोड़ जवाब देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। जम्मू कश्मीर के पुंछ और रजौरी में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी को भानियावाला के व्यापारियों ने कायराना हरकत बताया। इस दौरान उन्होंने आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध किया। कहा कि पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मंगलवार को भानियावाला के तमाम व्यापारी भानियावाला तिराहे पर एकत्रित हुए और जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अचानक हमले को कायराना करतूत बताते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाकर आक्रोश की अभिव्यक्ति दी। व्यापारियों ने कहा कि वीर भारतीय सैनिकों की शहादत को बेकार नही होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम उठाकर पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए। पुतला फूंकने वाले में हरीश गुसांई, सतवीर सिंह मखलोगा, विवेक कुंमाई, दीपक कुंमाई, शंकर पंवार, विनोद गुसांई, रुचि भंडारी, गुलबहार, विक्की, कुशाल रावत, पंकज, राजेश, राजेश पंवार, मोहम्मद शफी और शिव सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।