श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए प्रगतिशील जन मंच का धरना मंगलवार को 237वें दिन भी जारी रहा। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए 16 फरवरी को बलूड़ी के समीप दत्ताखेत में महापंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत में एनआईटी के निदेशक प्रो. एसएस सोनी भी मौजूद रहेंगे। इस महापंचायत में ग्राम सुमाड़ी, खाल्लू, जलेथा, हरकंडी, बलूड़ी, बुघाणी, भैसकोट, सरणा आदि के ग्रामीणों से भाग लेने की अपील की गई है। इस मौके पर बताया गया कि जिलाधिकारी की ओर से 15 दिनों के अंदर शुद्ध पेयजल योजना के निर्माण कार्य पर उचित निर्णय लिए जाने की बात कही गई है, जिससे प्रजम ने 8 फरवरी को तहसील घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। धरना स्थल पर कुंवर सिंह चौहान, बृजमोहन बहुगुणा, सुरजीत बिष्ट, जगमोहन तड़ियाल, मोहन लाल, सरस्वती नौटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो