गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, लाल माटी, रुद्रनाथ, पनार बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे दिन मंगलवार देर शाम को भी बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। जोशीमठ क्षेत्र में मौसम खराब होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। उधर, केदारनाथ में बर्फीली हवा चलने से ठंड का प्रकोप बना रहा। इससे पूर्व सोमवार रात को धाम में करीब तीन घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई।