गोपेश्वर (ब्यूरो)। बहुगुणा विचार मंच ने चमोली जिले के वॉक रेसर परमजीत और मानषी के साथ ही कोच कोच गोपाल बिष्ट को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मंच के गढ़वाल और कुमाऊं संयोजक व अधिवक्ता हरीश पुजारी ने बताया कि अंडर-19 में भारत की विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी कमलेश नगरकोटी को भी मंच की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकारों से भी इन खेल प्रतिभाओं को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की मांग उठाई है, जिससे वे ओलंपिक की तैयारी कर सकें।