गोपेश्वर। कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ईला गिरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से आयोजन की सभी तैयारियां 8 फरवरी से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। एनएचएम परियोजना प्रबंधक दीपक खंडूड़ी ने बताया कि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत 1 लाख सत्रह हजार बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।