कर्णप्रयाग। बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के लिए होने वाले चुनावों के तहत बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग कर्णप्रयाग पहुंची। रजिया बेग बार कौंसिल में इस बार चुनावी मैदान में हैं। बार संघ भवन में अधिवक्ताओं सेे की मुलाकात में पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया गया है। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष रविंद्र पुजारी, भुवन नौटियाल, सीएस सती, जगदीश सेमवाल, जेपी पुरोहित, दुर्गेश भट्ट, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, केपी सती, संजय हटवाल, राजेंद्र नेगी और रणवीर कंडवाल आदि अधिवक्ता मौजूद थे।