फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रॉला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी (चमोली)। नौटी मोटर मार्ग पर बूंगा के पास एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में श्रमिक शकील अहमद (23) पुत्र अब्दुल रहमान ग्राम चिसान जिला रियासी कश्मीर और चालक कमल सिंह निवासी नगली, आदिबदरी घायल हो गए। सूचना पर तहसीलदार नत्थी सिह पंवार, पुलिस कांस्टेबल सुदर्शन नेगी और राजस्व निरीक्षक एलपी गैरोला अन्य होमगार्ड के सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद ट्रॉला में फंसे दोनों लोगों को खाई से निकालकर टैक्सी से सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेजा गया। शकील का पैर फैक्चर हुआ है, जबकि चालक कमल सिंह को चोटें आई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें