गोपेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह फरवरी को जीआईसी गोपेश्वर और सात को ब्लॉक संसाधन केंद्र गैरसैंण में विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह दस बजे से होगा। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि हड्डी, कान, आंख और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को एल्मिको कानपुर की मदद से सहायता उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में छह से 18 वर्ष तक के बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम दिव्यांग प्रमाणपत्र और जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से दिव्यांग छात्रवृत्ति और पेंशन जानकारी दी जाएगी।