देवप्रयाग। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे जीआईसी बौठ के छात्र अर्जुन सिंह बिष्ट को परम धाम संस्था मेरठ के निरीक्षक राजेंद्र पंवार ने नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। छात्र की इस उपलब्धि पर संस्था ने छात्र अर्जुन को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिये हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।