नारायणबगड़। सतलुज जल विद्युत निगम और हेल्पेज इंडिया के सौजन्य से जीआईसी थराली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 359 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां बांटी। शिविर का शुभारंभ सतलुज जल विद्युत निगम के जनरल मैनेजर विजय ठाकुर ने किया। डा. एसआर राणा, डा. अमन दुबे, डा. लम्बना और डा. हिमांशु ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर 171 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर 150 लोगों को नजर के चश्मे दिए। शिविर में हेल्पेज इंडिया के देहरादून प्रभारी कृष्णावतार, थराली के जीएस कंडारी, मदन मोहन, नरेंद्र भंडारी, हरेंद्र रावत और जयवीर राम आदि मौजूद थे।