कर्णप्रयाग। ब्लाक के नौटी में आयोजित नंदा देवी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब एसआरटी क्लब ग्वाड़ ने जीता। रविवार सुबह शुरू हुए फाइनल मुकाबले में एसआरटी क्लब ग्वाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेगी क्लब मलेठी की टीम महज 120 रनों पर सिमट गई और इस तरह एसआरटी क्लब ग्वाड़ जीता। प्रतियोगिता में अनिल को बेहतर गेंदबाज, रविंद्र को बेहतर बल्लेबाज, राजेंद्र को मैन ऑफ द सिरीज, लक्ष्मण को मैन ऑफ द मैच, पंकज को बेस्ट कीपर, अनिल को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में नगर पालिका गौचर के अध्यक्ष मुकेश नेगी, आईटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर के असिस्टेंट कमांडेंट अनुज शर्मा और विपिन राणा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, तहसीलदार विपिन पंत, सुभाष नौटियाल, हर्षवर्धन नौटियाल और पवन रावत सहित आयोजक कमेटी के पदाधिकारी शामिल थे।