गौचर। पुलिस ने चटवापीपल के निकट खाई से एक व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।
पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि कुछ मछुवारों और स्थानीय लोगों ने बुधवार को पुलिस को चटवापीपल के समीप खाई में एक युवक के शव होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को खाई से निकाला। शव दो-ढाई महीने पुराना लग रहा है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।