फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन में लगाया अधिनियम के उलंघन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका में शामिल किए जाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीणों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन प्रकाश नौटियाल ने उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की ओर से नियमों को ताक पर रखकर उफल्डा ग्राम पंचायत को पालिका में शामिल किया गया है। ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह ने कहा कि पालिका में शामिल किए जाने के लिए ग्राम पंचायत की सहमति नहीं ली गई है और नाही शासन प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है। इस मौके पर ग्रामीणों की ओर से परिसीमन को लेकर सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया गया। धरना स्थल पर उप प्रधान गुमान सिंह नेगी, कुशाल सिंह रावत, बलवीर सिंह मियां, महिपाल पंवर, मनवर सिंह बिष्ट, दिगंबर श्रीकोटी, कैलाश रावत, सुरेंद्र सिंह, बिंदू नौटियाल, रेख बुटोला, अनिता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें