फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी तक मतदाता सूची में जुड़वा लें नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फरवरी तक मतदाता सूची में जुड़वा लें नाम
विज्ञापन

-- 11 केंद्रों में होगा मतदाता सूची में संशोधन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें नए मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि एक फरवरी निर्धारित की गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर की ओर से नगर पालिका मुनिकीरेती ने उक्त जानकारी दी है। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि निकाय क्षेत्र की निर्वाचक नामावली सोमवार को सार्वजनिक कर दी गई है। किसी वजह से मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं और नए वोटर के नाम जुड़वाने के लिए क्षेत्र में 11 केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों में मतदाता छूटी जानकारियों को लेकर संशोधन भी करा सकते हैं।
मुनिकीरेती पालिका क्षेत्र में बनाए गए केंद्र
वार्ड- केंद्र
1. कैलास आश्रम भजनगढ ़- राजकीय प्राथमिक विद्यालय।
2. शत्रुघ्न मंदिर गंगा क्षेत्र - श्रीपूर्णानंद पब्लिक स्कूल।
3. वैष्णो माता मंदिर-श्रीपूर्णानंद इंटर कॉलेज।
4. दयानंद आश्रम स्वामी नारायण- राजकीय प्राथमिक विद्यालय शीशमझाड़ी।
5. प्रेमानंद- स्वामी प्रेमानंद जूनियर हाईस्कूल
6. मध्य चौदहबीघा- राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीवग्राम।
7. चौदाह बीघा- राजकीय बालिका विद्यालय ढालवाला।
8. मध्य ढालवाला (दिलमणि सकलानी विहार)- पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला।
9. शांतिनगर राजीवग्राम वार्ड - लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला।
10. शिवदुर्गा- अमन पब्लिक स्कूल ढालवाला।
11. ऊपरी ढालवाला- राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढालवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें