फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट व विद्यामंदिर श्रीकोट ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैचों में सेंट थेरेसास व सरस्वती विद्या मंदिर अपने अपने मैचों में विजयी रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित हो रही टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। दिन का पहला मैच सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट व रैनबो पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 49 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सरस्वती विद्यामदिर श्रीकोट की टीम ने 8 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दूसरा मैच सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल व जीआईसी श्रीनगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी श्रीनगर 69 रन ही बना पाई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट थेरेसास की टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें