श्रीनगर। हुकुम सिंह नेगी स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीआईसी डांगचौंरा के नाम रही। प्रतियोगिता का आयोजन रोटरी क्लब की ओर से किया गया था।
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। जीआईसी डांगचौंरा व श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में जीआईसी डांगचौंरा 3-0 से विजयी रहा। समाज सेवी अनिल स्वामी व प्रतियोगिता प्रायोजक बसंती देवी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। निर्णायक की भूमिका मे विनय किमोठी, पूजा नेगी, कृपाल पटवाल व जयकृत भंडारी रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रदीप मल्ल, नवल किशोर जोशी, बृजेश भट्ट, नरेश नौटियाल आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो