गोपेश्वर। उत्तराखंड की सैर पर आए दिल्ली के पर्यटक का पैसों से भरा पर्स लौटाकर स्थानीय शिक्षक ने इमानदारी की मिसाल पेश की है। रविवार को उत्तराखंड के सैर पार आए पांडवनगर दिल्ली के शुभम गुप्ता जब तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर उतरे, तो यहां उनका पर्स गिर गया। इस बीच पेट्रोल पंप पर पहुंचे शिक्षक सुरेश चंद्र ठाकुर को पर्स मिला। पर्स में नैनीताल के एक होटल का बिल मिला, जिस पर सुरेश ने होटल में फोन कर जानकारी मांगी। सुरेश ने फोन कर शुभम को पर्स उनके पास होने की सूचना दी। सूचना मिलने तक पर्यटक कर्णप्रयाग पहुंच चुका था। पर्यटक ने गोपेश्वर पहुंचकर शिक्षक से पर्स लिया।