फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब छात्रों को मिलेगी 10 हजार की छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। जीआईसी के पूर्व छात्र रह चुके आशीष भट्ट ने क्षेत्र के होनहार जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। वह वर्तमान में जर्मनी के स्टुट गार्ट विश्वविद्यालय में गणित विषय में डीलिट कर रहे हैं। दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में भाग लेने के बाद देवप्रयाग पहुंचे आशीष भट्ट ने अपने दादा दीनदयाल भट्ट व दादी कमला देवी की स्मृति में छात्रवृत्ति शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आशीष ने यहां मेधावी छात्रों से संपर्क किया। आशीष ने इस कार्य की शुरूआत कोठी गांव निवासी सरस्वती विद्या मंदिर के 11 वीं के छात्र आयुष से की है। बताते हैं कि मेधावी छात्र आयुष के पिता की लबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। छात्र की आगे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी। भट्ट की ओर से आशीष को आगे की पढ़ाई के लिए 10 हजार का चेक भेंट किया गया। भट्ट ने कहा कि अब क्षेत्र के 12वीं तक के ऐसे गरीब छात्रों को प्रति वर्ष यह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें