फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर उतराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्तर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर दिल्ली में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चमोली जिले का कुलदीप सिंह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने बताया कि कुलदीप सिंह चमोली जिले के गढ़सेरा (थराली) गांव का रहने वाला है। कुलदीप पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बीएड संकाय में अध्ययनरत है। केंद्र सरकार के युवा मंत्रालय की ओर से 20 और 21 जनवरी को प्रतियोगिता दिल्ली में होगी। उन्होंने बताया कि जिला व राज्य स्तर पर अव्वल रहे युवा-युवतियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होता है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें