गैरसैंण। गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आयोजित क्रमिक अनशन 37वें दिन भी रहा जारी। आंदोलनकारियों ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। कहा कि प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण में करने की विधिवत घोषणा नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में कुंवर सिंह पंवार, वीरेंद्र लाल, मंजू बिष्ट, बख्तावर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट धनीराम, सरोज शाह, भावना शाह, बबीता पांडे और देवेंद्र बिष्ट थे।