फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड़सी में पेड़ गिरी महिला, नहीं पहुंची 10

विज्ञापन
विज्ञापन
लोड़सी गांव की महिला पेड़ गिरकर हुई घायल
विज्ञापन

-- फोन करने के बावजूद नहीं पहुंची आपातकालीन 108 सेवा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर तहसील के अंतर्गत लोड़सी गांव निवासी एक महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने आपातकालीन 108 सेवा के नहीं पहुंचने पर घायल को खुद निजी वाहन से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस के मुुताबिक महिला की पहचान सुमति देवी पत्नी देवेंद्र निवासी ग्राम लोडसी, पट्टी दोगी, नरेंद्रनगर के रूप में हुई है। बताया कि वह गांव के पास खेत में मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने के गई थी। उधर 108 के मीडिया प्रभारी मोहन राणा ने बताया कि घायल सुमति देवी के परिजनों का कॉल आया था, लेकिन कॉल सेंटर और ऋषिकेश में तैनात 108 के कर्मचारियों ने जब उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो रिमोट एरिया होने के चलते नेटवर्क प्रोब्लम से कॉल नहीं लग पाई। इसी वजह से यह दिक्कतें पेश आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें