जोशीमठ। नौवीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड समूह की ओर से 15 जनवरी को थल सेना दिवस के मौके पर आर्मी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला आयोजन का उद्देश्य स्कूली बच्चों के साथ ही युवाओं को सैन्य सेवाओं में करियर संवारने और भारतीय सेना के क्रिया-कलापों से अवगत कराना है। मेले में युवाओं को सेना भर्ती के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।