फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बडोला गांव तक पहुंचेगी रसोई गैस की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के बडोला गांव सहित इसके आस-पास के ग्रामीणों को अब गांव में ही रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो पाएंगे। ग्रामीणों को गैस सिलेंडर पीठ पर नही ढोने पड़ेंगे। बडोला गांव तक इंडियन गैस व भारत गैस की सर्विस शुरू हो गयी है। साथ ही बडोला सड़क पर यातायात शुरू किए जाने को आरटीओ से भी मंजूरी मिल चुकी है। इसके आलवा पडियार गांव, मूसाणगांव, जिवाला, बडोला, पाली आदि गांवों के लोगों को भी अब यह सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से गांव तक रसोई गैस के सिलेंडरों की आपूर्ति की मांग कर रहे थे। कहा कि समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र की दोनों गैस एजेंसियों के प्रबंधकों से वार्ता कर समस्या के हल के निर्देश दिए गए थे। ग्राम प्रधान बडोला सुन्दरमणी पोखरियाल, बलवीर कठैत, प्रताप सिंह, धन सिंह बिष्ट, वियज लाल, देव सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह कठैत आदि ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें