श्रीनगर। अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना के विरोध और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए लोनिवि निर्माण खंड श्रीनगर के अधिकारियों-कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आंदोलित कर्मचारियों ने शासन की ओर से अभी तक कोई पहल न किए जाने पर रोष प्रकट किया। चौरास मोटर पुल मेें लोनिवि अधिकारियों के साथ बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने मारपीट की थी। 26 दिसंबर को अधिकारियों ने 9 छात्र नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के विरोध में लोनिवि निर्माण खंड के अधिकारी-कर्मचारी 27 दिसंबर से कार्य बहिष्कार पर हैं। ब्यरो