नारायणबगड़। घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने ब्लाक मुख्यालय और मींग गदेरा बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने होटल और ढाबों में प्रयोग किए जा रहे 8 घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर जब्त किए। पूर्ति निरीक्षक बीपी ध्यानी ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।