फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदेव और ईशान में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजदेव और इशान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर छठी आरजी स्मृति प्राइज मनी जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में शनिवार को बालक अंडर-13 एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में राजदेव ने प्रियांश नेगी को सीधे सेटों में 15-9 और 15-7 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में ईशान नेगी ने द्विवित उनियाल को 15-9 और 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका अंडर-13 एकल वर्ग में में सिद्धि रावत ने स्नेहा रावत को 31-15, रिशिका मिश्रा ने वेदिका बिष्ट को 31-17, एंजेल चौधरी ने शेरल डोभाल को 31-10 और आन्या बिष्ट ने अलीसबा को 31-20 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। बालिका अंडर-15 एकल वर्ग में सिद्धि रावत ने अदिति चौधरी को 31-19, अनुष्का जुयाल ने रिशिका मिश्रा को 31-16 और आन्या बिष्ट ने अलीशा को 31-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, चौथे क्वार्टर फाइनल में एंजेल चौधरी को वॉक ओवर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें