फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीओ के सामने भी चुनौतियां बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी का तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर प्रशांत कुमार को नया जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला मुख्यालय रोशनाबाद में अंग्रेजी शराब की दुकान से सैकड़ों पेटियां एक्सपायरी बीयर की मिली थी। पेंटागन मॉल में भी एक मॉडर्न शॉप से भी सैकड़ों पेटियां एक्सपायरी बीयर की मिली थी और बकायदा बिना होलोग्राम लगी शराब की महंगी बोतलें बेची जा रही थी। ओवररेट का तो ये आलम था कि जिलाधिकारी और एसएसपी को संयुक्त टीम बनवाकर छापामारी करवानी पड़ी थी। तब से माना जा रहा था कि जिला आबकारी अधिकारी पर गाज गिरना तय है। सोमवार को बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल में एनआरजोशी को हटाकर उनके स्थान पर यहां प्रशांत कुमार को जिला आबकारी अधिकारी तैनात किया गया है। वह पहले यहां निरीक्षक पद पर रह चुके हैं। नए जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि सभी काम नियम के अनुसार होंगे। एक्सपायरी शराब बेचने और ओवररेट वसूलने को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें