फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज गौचर का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान शिविर में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों से जहां देश सेवा की भावना को जताया। वहीं नुक्कड़ नाटकों से गांवों और नगरों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम प्रभारी राकेश डिमरी ने बताया कि सात दिनों तक चले शिविर में छात्र-छात्राओं में समाज सेवा की भावना के बारे में सिखाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पैदल रास्तों, पेयजल स्रोतों की सफाई भी की। इस अवसर पर जनता हाईस्कूल बमौथ के प्रबंधक एमएम भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें