फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाई प्रतिकर देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की बगोड़ी ग्राम पंचायत में निर्मित मोटर मार्ग से प्रभावित कृषि भूमि का प्रतिकर नहीं मिलने पर ग्रामीणों में है। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016-17 में सिंचाई खंड पीएमजीएसवाई द्वारा बगोड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कराया था, जिसके लिए काश्तकारों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया। लेकिन प्रभावित काश्तकारों को अभी तक उनकी भूमि का प्रतिकर नहीं दिया गया है, जबकि इस संबंध में विभाग से शिकायत करने पर भी अधिकारियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गीता देवी, कुंवर सिंह बिष्ट, उमेद सिंह, भजन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें