फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने दून के सभी नगर निकायों की सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। यह जानकारी शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी। इस दौरान नगर निगम दून के लिए जिलाध्यक्ष गुलफाम अली और ऋषिकेश नगर निगम के लिए मीना ग्रोवर ने दावेदारी पेश की। इसके अलावा दून नगर निगम के 60 वार्डों से करीब 130 लोगों ने पार्षद पद के लिए दावेदारी की। दावेदारों की सूची प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत को भेजी गई है। बैठक में डॉ. एसएन सचान, महानगर अध्यक्ष पंकज जायसवाल, लियाकत अब्बासी, आलोक राय, अतुल यादव, सगीर मिर्जा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें