गोपेश्वर। मंडल घाटी के ग्रामीणों की रविवार को गढसेरा रामलीला मैदान में संपन्न बैठक में बासुकी नारायण मंदिर पुनर्निर्माण समिति का गठन किया गया। इसमें कुंवर सिंह बिष्ट अध्यक्ष, केदार सिंह बिष्ट संरक्षक, रघुनाथ सिंह नेगी उपाध्यक्ष, सतेंद्र रावत सचिव, बलवंत सिंह कोषाध्यक्ष और हरेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही मंदिर के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र समिति का प्रतिनिधिमंडल मंदिर निर्माण को लेकर जिलाधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इस मौके पर अब्बल सिंह बिष्ट, महानंद बिष्ट, मोहन सिंह, त्रिलोक सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सेमवाल, हरेंद्र सिंह राणा, सर्वेंद्र सिंह, महावीर राणा, राकेश रावत, प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो