फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम 18000 वेतन पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परिवहन सचिव डी. सैंथिल पांडियन की मौजूदगी में परिवहन निगम, परिवहन विभाग के अफसराें व उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों की वार्ता में कार्यशाला कर्मचारियों, विशेष श्रेणी कर्मचारियों को न्यूनतम 18000 रुपये वेतन पर सहमति बन गई है। इसके अलावा बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता इसी माह के वेतन में शामिल किया जाएगा। महंगाई भत्ते की बढ़ी दरें जनवरी 2018 से लागू होंगी। वार्ता के दौरान संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने के साथ ही प्रदेश परिवहन नीति बनाए जाने, राज्य सरकार द्वारा निगम को आर्थिक मदद दिए जाने और परिवहन निगम के बेडे़ मेें कुछ और बसों को शामिल करने समेत कई मुदें पर चर्चा हुई। वार्ता में प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बीके संत, अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह, महाप्रबंधक परिवहन निगम दीपक के अलावा मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सहदेव सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडे, वीके शर्मा, प्रेमचंद दुमका, विजय सिंह, ब्रह्म सिंह सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें