फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रूट चार्ट देखकर ही बाहर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर में निकलने से पहले आज रूट चार्ट जरूर देख लें, क्योंकि भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर कई जगह रूट डायवर्ट रहेगा। पुलिस की ओर से जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार, यह शोभायात्रा शहर के सभी प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा डीएल रोड चौक से शुरू होकर, यूके लिप्टस चौक, ग्लोब चौक, ओरिएंट चौक, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडौन चौक, कनक चौक, सर्वे चौक और करनपुर होते हुए डीएल रोड चौक पहुंचेगी। वहीं, सर्वे चौक से रोजगार तिराहे के बीच सड़क को दो हिस्सों में बांटकर यातायात और शोभायात्रा को निकाला जाएगा। पुलिस ने रूट चार्ट के पालन की अपील की है।
--
यह रहेगा डायवर्जन प्लान
- शोभायात्रा के बेनी बाजार पहुंचने से पहले ही यातायात सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
- यूकेलिप्टस चौक से घंटाघर तक सड़क को दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा।
-एक हिस्से में यातायात और दूसरे में शोभायात्रा चलेगी। सुभाष रोड से बेनी बाजार की तरफ वाहन नहीं चलेंगे।
-ओरिएंट चौक, ग्लोब चौक, सचिवालय गेट और यूकेलिप्टस चौक से वाहन यू-टर्न नहीं ले सकेंगे।
-पैसिफिक चौक से ग्लोब चौक और कनक चौक से ओरिएंट चौक की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
-राजपुर रोड और चकराता रोड से आने वाले वाहन दर्शन लाल चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक से वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा।
-शोभायात्रा के राजा रोड कट पार करने तक सहारनपुर चौक से तहसील चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
-धर्मपुर से वाहन महाराजा अग्रसेन चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-शोभायात्रा के तहसील चौक पहुंचने से पहले ही यातायात बुद्धा चौक एवं एमकेपी चौक की तरफ भेज दिया जाएगा।
-दर्शनलाल चौक पहुंचने से पहले यातायात को लैंसडौन चौक और दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
-इस दौरान राजपुर और चकराता रोड के वाहन दर्शनलाल चौक नहीं जा सकेंगे।
-लैंसडौन चौक से कनक चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यातायात राजपुर रोड, सुभाष रोड, घंटाघर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें