श्रीनगर। गढ़वाल विवि ने नए वर्ष का कैलेंडर जारी कर दिया है। विवि का कैलेंडर उमंग थीम पर बनाया गया है। शुक्रवार को कुलपति सभागार में गढ़वाल विवि के नए वर्ष का कैलेंडर जारी किया गया। कार्यवाहक कुलपति प्रो. जेपी पचौरी ने बताया कि कैलेंडर का प्रकाशन स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप के साथ मिलकर किया गया। इसके लिए एसपीएमजी के साथ अनुबंध किया गया था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के प्रति विवि की जागरूकता के तहत कैलेंडर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट से संबंधित चित्रों को स्थान दिया गया है। पूरे कैलेंडर में गोमुख से हरिद्वार तक गंगा को दर्शाया गया है। कैलेंडर की थीम उमंग रखी गई है। कैलेंडर जारी करने के दौरान कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्र, उपकुलसचिव वित्त अनीस, उपकुलसचिव परीक्षा एचएम अरोड़ा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, महासचिव सुनील रावत आदि मौजूद थे।