फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ के सत्यापन को पहुंची केंद्रीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ के सत्यापन को पहुंची केंद्रीय टीम
विज्ञापन

-- विभिन्न इलाकों का लिया जायजा, खुले में शौच मुक्त नगर के लिए रिपोर्ट की तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में खुले में शौच होने का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे मंत्रालय को भेजी जाएगी। निगम इस पर खरा उतरा, तो खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) शहर का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने वाल्मीकि बस्ती, शांतिनगर, चंद्रेश्वरनगर, त्रिवेणी कॉलोनी के आसपास, मायाकुंड, चंद्रेश्वरनगर, चंद्रभागा नदी के तटीय इलाकों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि टीम के निरीक्षण में निगम खरा उतरता है, तो उसे केंद्र सरकार की ओर से खुले में शौच मुक्त शहर का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बताया कि टीम इसके बाद भी हर छह माह में निरीक्षण करती रहेगी। टीम में शामिल अधिकारी आशीष तोमर ने बताया कि शहर में कई स्थानों का निरीक्षण किया गया है। इसमें बेघर लोगों के लिए निगम प्रशासन की ओर से सार्वजनिक शौचालयों के इंतजामतों को भी परखा गया है। खुले में शौच मुक्त संबंधी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे शीघ्र मंत्रालय को दिया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। निगम की व्यवस्था को संतुष्ट नहीं होने पर टीम दोबारा छह माह बाद फिर से जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें