गौचर। जीआईसी परिसर गौचर में जिला स्तरीय एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। एनसीसी स्वतंत्र कंपनी गोपेश्वर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 10वीं से स्नातक कक्षाओं के 290 बालक और 260 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल जेएस विर्क ने बताया कि एनसीसी कैडेटों को हथियारों, ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग आदि का अभ्यास कराया जाएगा। शिविर में एकता, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ ही सेना में ऑफिसर बनने के हुनर की जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन में रहने का आह्वान किया। इस मौके पर कैप्टन केएस रावत, लेफ्टिनेंट आरपी वैष्णव और सेकंड ऑफिसर सुभाष सती आदि मौजूद थे।