गोपेश्वर। केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्रों ने लोनिवि श्रीनगर का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि छात्र नेताओं पर जबरन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यदि शीघ्र मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर लोनिवि का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि चौरास कैंपस के पुल पर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। इस मौके पर प्रकाश सिंह भंडारी, दिपेंद्र नेगी, लक्ष्मण बुटोला, सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप नेगी, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र, प्रदीप राणा और नीरज परमार आदि मौजूद थे।